इस साग से जितना निकलेगा रस उतना बनेगा खून, पत्तों से हड्डियों को मिलेगी चट्टानी ताकत, थोड़े में ही है पूरी दुनिया

Chaulai Saag for Blood:हम कई चीजों को बेहद मामूली समझकर उसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन इनमें से कई चीजें ऐसी होती हैं जिनमें हीरा जैसा गुण छुपा होता है. बहुत से लोग साग का सेवन करते हैं. साग भी सेहत के लिए हीरा से कम नहीं है पर कुछ साग वाकई हीरे से भी ज्यदा गुणी होते हैं. अमरांथ का साग या चौलाई का साग इन्ही में से एक है. चौलाई के साग को कई नामों से पुकारा जाता है. इसे अरई-कीरई, पिगवीड जैसे नामों से भी जाना जाता है. चौलाई साग विटामिन, मिनिरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों का कारखाना है. यह हरफनमौला साग है जो हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. आइए इस साग से जुड़ी बातों को जानते हैं. चौलाई का साग खाने में भी स्वादिष्ट होता है और यह शरीर को सेहतमंद बनाने में फायदेमंद होते हैं. इसमें कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कई बीमारियों से हमें बचाने में मदद करता है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

चौलाई के साग के फायदे

इम्यूनिटी को मजबूत करता-

एनसीबीई की रिसर्च के मुताबिक चौलाई साग बेहत पावरफुल साग है. चौलाई साग में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, फॉलेट, मैगनीज जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है और कई तरह की बीमारियों से बचाता है. यह आंखों की रोशनी तेज करने में मदद करता है और टूटे हुए सेल्स की मरम्मत भी करता है. चौलाई साग को सब्जी बनाकर तो खा ही सकते हैं. इसके अलावा आप इसे सलाद में मिलाकर और सूप बनाकर भी पी सकते हैं.

 

 

 

हार्ट के लिए फायदेमंद-

चौलाई साग हार्ट के लिए बहुत फायदेमंद है. इसमें पोटैशियम बहुत अधिक मात्रा में होता है जो ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है और दिल से संबंधित बीमारियों को होने से रोकता है. इसके साथ ही इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन सी होता है जो हार्ट के सेल्स में इंफ्लामेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को नहीं होने देता है जिसके कारण हार्ट मजबूत बना रहता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

खून को बनाने में मददगार-

चौलाई साग में पावरफुल आयरन होता है. आयरन खून को बनाने के लिए जाना जाता है. आयरन के कारण ही शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन को पहुंचाता है. चौलाई साग शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तेज करता है जिसके कारण शरीर में कमजोरी और थकान नहीं होता. चौलाई साग के कारण एनीमिया की बीमारी नहीं होती.हड्डियों को देती है शक्ति-चौलाई साग में कैल्शियम की मात्रा काफी होती है और हड्डियों में चट्टानी ताकत देता है. यह हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस नहीं होने देता. इन सबके अलावा चौलाई साग में आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम भी होता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है.

 

 

 

पेट को साफ रखने में फायदेमंद-

वैसे तो हर तरह के साग से पाचन तंत्र मजबूत होता है लेकिन चौलाई साग वो साग है जो पाचन को सही करने के साथ ही आंत की लाइनिंग को बहुत राहत पहुंचाता है. यह कॉन्स्टिपेशन को नहीं होने देता और सुबह बेहतर तरीके से पेट को साफ करता है

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!