समोसे की दुकान में गैस सिलेंडर फटने से जबरदस्त विस्फोट, आग में झुलसे 6 लोग

तिरुनेलवेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में गुरुवार को एक समोसे की दुकान में गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया । विस्फोट की वजह से दुकान में आग लग गई। आग में 6 लोग झुलस गए।

 



विस्फोट की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, तिरुनेलवेली के नॉर्थ राधा रोड पर एक समोसे की दुकान पर हुई, जहां दुकान के कर्मचारी समेत 6 लोग घायल हो गए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

घटना का वीडियो आया सामने
घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी कि इस हादसे में 2 दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी पुलिस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुए जोरदार धमाके को सुना जा सकता है। धमाके के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई।

तिरुनेलवेली टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इससे पहले 11 मई को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी के पास नारायणपुरम पुदुर में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

error: Content is protected !!