Champa Thief : घर से नगद और सोने-चांदी के जेवरात की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ चांपा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के कोसमंदा गांव के घर से अज्ञात चोरों ने नगद और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की है. पुलिस ने चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



चांपा पुलिस के मुताबिक, रामकिशन खरे ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव गया था तथा उसका बेटा राहुल खरे भी शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव गया था. शादी कार्यक्रम से राहुल खरे घर गया तो देखा कि मकान में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ था एवं आलमारी में रखे 12 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवरात कीमती 62 हजार रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था. पुलिस ने पीड़ित रामकिशन खरे की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!