CG News : करंट की चपेट में आने से बिजली कर्मचारी की मौत, सामने आई बड़ी लापरवाही

खैरागढ़. खैरागढ़ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. विद्युत विभाग के ही एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई है. पूरा मामला खैरागढ़ शहर का है, जहां विद्युत विभाग द्वारा आज ट्रांसफॉर्मर बदलने और लाइन मरम्मत का काम किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, विद्युत कर्मचारी संतोष मंडावी (26) स्थानीय न्यायालय के सामने खंबे पर चढ़ा हुआ था, लेकिन विभाग द्वारा ना तो खंभे का विद्युत प्रवाह रोका गया था और ना ही किसी भी प्रकार के सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था. इसकी वजह से खंभे पर चढ़े संतोष मंडावी को करंट लगा और वह खंभे से नीचे गिर गया.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

आसपास के लोगों ने विद्युत कर्मचारी संतोष को तुरंत सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया, लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो विद्युत विभाग के सभी आला अधिकारी संतोष की मौत के वक्त मौके पर मौजूद थे, लेकिन सभी अधिकारियों के सामने ही बिना किसी सुरक्षा और पावर सप्लाई बंद किए बिना ही संतोष बिजली के खंभे पर चढ़ा था. मृतक संतोष मंडावी ग्राम सिवनी का रहने वाला था। संतोष की मौत के बाद से ही सिवनी में शोक का माहौल है. फ़िलहाल, घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. हादसे को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात की गई तो जवाबदार अधिकारी बचते नजर आए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!