JanjgirChampa Accident Death : वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर ही मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के भिलाई गांव में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक का नाम शेखर लदेर था, जो कोरबा जिले के धतूरा गांव का रहने वाला था.
पुलिस के मुताबिक, युवक शेखर लदेर जांजगीर-चाम्पा के सिल्ली गांव आया था और वापस अपने गांव बाइक से लौट रहा था. वह भिलाई गांव पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!