Sakti FIR : बाराद्वार के बिजली ऑफिस के पास युवक से मारपीट करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार के बिजली ऑफिस के पास युवक जयकिशन यादव से 4 लोगों ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले 3 नामजद चंदन तेजी, प्रकाश मोगरे, आकाश और एक अन्य व्यक्ति के IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रिसदा गांव के जयकिशन यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में था. उसी समय बाराद्वार से बाइक में आकाश और एक अन्य व्यक्ति आये. जो उसे बैठाकर बाराद्वार के बिजली ऑफिस के पास लेकर गए. वहां पर पुरानी रंजिश को लेकर चंदन तेजी, प्रकाश मोगरे, आकाश और एक अन्य व्यक्ति ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की. मामले में बाराद्वार पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!