JanjgirChampa Big News : लू से ड्राइवर की मौत, हीट स्ट्रोक बनी मुसीबत, बढ़े तापमान से जान पर आई शामत

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में लू लगने से ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई है. मृतक ड्राइवर जगपाल सिंह, झारखंड के जमशेदपुर का रहने वाला था. जिले में लू लगने से मौत का यह पहला मामला है. घटना की जानकारी के बाद परिजन सदमे में हैं.



मिली जानकारी के अनुसार, 5 ट्रक के ड्राइवर जमशेदपुर से हैदराबाद ट्रक लेकर जा रहे थे. इसी दौरान एक ट्रक के ड्राइवर जगपाल सिंह की तबियत बिगड़ गई और उसे शिवरीनारायण अस्पताल लाया गया, जहां ट्रक ड्राइवर ने दम तोड़ दिया है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : मिरौनी में महानदी का सीना छलनी कर रहे रेत माफिया, खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करने की निभाई जाती है औपचारिकता, रेत के उत्खनन और परिवहन को खुला संरक्षण...

error: Content is protected !!