JanjgirChampa Big News : मकान को बना रखा था गोदाम, भीषण आग से लाखों का नुकसान

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के वार्ड 11 रामनगर में व्यापारी ने मकान को गोदाम बनाया था, जहां शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई. आगजनी से लाखों के बीज और सामग्री जल गई है और मकान को भी नुकसान हुआ है. आगजनी की सूचना के बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया.



दरअसल, बलौदा के वार्ड 11 रामनगर में व्यापारी पवन साहू का घर है, जिसे उन्होंने ने गोदाम बना रखा था और इमली, नीम, अलसी, तिवरा, करंज, सूरजमुखी, लाख, मूंगफली बीज समेत दूसरी सामग्री को गोदाम में रखा था. यहां शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई और आगजनी से व्यापारी को लाखों का नुकसान हुआ है. दूसरी ओर, रिहायशी इलाके में मकान को गोदाम बनाकर रखने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं ?

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विश्व शांति के लिए जांजगीर में 21 अप्रेल को होगा 501 पार्थिव शिवलिंग निर्माण और जलाभिषेक, श्री राम भिक्षुक धर्म जागरण सेवा समिति ने प्रेस वार्ता में दी आयोजन की जानकारी

error: Content is protected !!