JanjgirChampa Car Accident : सड़क किनारे नाली में पलटी बाराती कार, कार में बच्चों समेत 9 लोग सवार थे, आई मामूली चोट, बाल-बाल बचे सभी कार सवार, इस वजह से हुआ हादसा…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में बाराती कार सड़क किनारे नाली में पलट गई. हादसे में कार में सवार बच्चों समेत 9 लोगों को मामूली चोट आई है, जिनका इलाज पामगढ़ अस्पताल में किया गया है. दरअसल, ड्राइवर को झपकी आई गई, जिसके बाद कार बेकाबू होकर नाली में पलट गई.

 



पुलिस के मुताबिक, कार में भैसों गांव से धनगांव बारात गए थे और वापस आते वक्त पामगढ़ में जगत तालाब के पास ड्राइवर को झपकी आ गई और सड़क किनारे नाली में जाकर कार पलट गई. मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और पामगढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया. राहत की बात रही कि कार में सवार लोगों को गम्भीर चोट नहीं आई है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!