JanjgirChampa Child Death : तालाब में डूबने से 6 साल के मासूम बच्चे की हुई मौत, पुलिस के रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के रसेड़ा गांव के पैठु तालाब में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई है. घटना के बाद परिजन सदमे में है. 6 वर्षीय बच्चा विराट सिंह राज, अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहा रहा था, तभी यह घटना हुई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया है.

 



पुलिस के मुताबिक, रसेड़ा गांव निवासी बसंत सिंह राज का घर तालाब के पास है और उसका 6 वर्षीय बच्चा विराट सिंह राज, अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहा रहा था. इसी दौरान बच्चे का पैर फिसल गया और बच्चा तालाब में डूब गया. घटना के बाद परिजन सकते में आ गए, फिर आनन-फानन में बच्चे को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!