JanjgirChampa Big News : नवविवाहिता की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ जुर्म दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी गांव में नवविवाहिता की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. 9 मई को नवविवाहिता की मौत के बाद परिजन ने सुसराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था और तहसीलदार के समक्ष बयान भी दर्ज कराया था. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 बी के तहत जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, चारों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. शादी की एनिवर्सरी के एक दिन पहले नवविवाहिता ने जहर पी लिया था, जिसके बाद उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

दरअसल, 10 मई 2023 को गणेशराम कश्यप के साथ सुहाना की शादी हुई थी. शादी के बाद नवविवाहिता को तबियत खराब होने को लेकर मायके में छोड़ दिया था. उसकी ढाई माह की बच्ची भी है. परिजन का आरोप है, ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. घटना के कुछ दिनपहले नवविवाहिता ससुराल गई थी, जिसके बाद उसने जहर पीकर जान दे दी. पुलिस ने आरोपी पति गणेश राम कश्यप, सास सुकवारा बाई, जेठ अनुपराम कश्यप और जेठानी रेवती कश्यप के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. फिलहाल, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!