JanjgirChampa Fraud Arrest : फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर बैंक से 22 लाख रुपए का लोन निकलवाने के मामले में आरोपी पटवारी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से 12 एकड़ का दस्तावेज तैयार कर बैंक से 22 लाख रुपए लोन निकलवाने के मामले में आरोपी पटवारी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. इस मामले में अन्य आरोपी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



बिर्रा पुलिस के मुताबिक, देवरानी गांव निवासी नम्मू लाल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 2.5 एकड़ जमीन को परमानंद कर्ष, उनके अन्य साथियों और पटवारी के द्वारा फर्जी तरीके से नेट आईडी में 2.5 एकड़ जमीन को 12 एकड़ जमीन बनाकर B1 एवं अन्य दस्तावेज को फर्जी दस्तावेज बनाकर HDFC बैंक राजिम से 22 लाख रुपए का लोन लिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

पुलिस ने नम्मू लाल पटेल के रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120 B और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इधर, पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार करने वाले आरोपी पटवारी दयाराम साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले के अन्य आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी हो चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!