JanjgirChampa Attack : पिता ने बेटे पर सरोते से हमला किया, गम्भीर बेटे को बिलासपुर रेफर किया गया, …ये वजह रही जब 85 साल के पिता ने 65 साल के बेटे पर आग बबूला हुआ…पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के अमरूवा गांव में 85 साल के बुजुर्ग ने 65 साल के अपने बेटे पर सरोते से हमला कर दिया. गम्भीर रूप से घायल बेटे को चाम्पा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 85 वर्ष के रामेश्वर बरेठ के 2 बेटे हैं और वह 15-15 दिन दोनों के पास रहता है. इसी दौरान पारी आने की बात पर रामेश्वर बरेठ का बड़े बेटे अमृत बरेठ से विवाद हो गया. फिर रामेश्वर अपने बेटे के कमरे में गया और सरोते से हमला कर दिया. हमले से अमृत बरेठ के कई हिस्सों में गम्भीर चोट आई है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!