JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी नाबालिग फरार, ऐसे की वारदात… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने लूट के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं 1 नाबालिग लड़का फरार है, जिसकी तलाश जारी है. मामले का खुलासे पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. आरोपियों ने 15 मई को कोसमन्दा गांव में लूट की घटना को अंजाम दिया था और पीड़ित से सोने-चांदी के जेवर, 7 हजार नगद, मोबाइल और बाइक को लूट कर फरार हो गए थे. दोनों आरोपी सूरज बरेठ, भानू साहू कोसमन्दा गांव के ही रहने वाले हैं.

 



एडिशन एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि पीड़ित 15 मई को विवाह कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर के सकरी से रायगढ़ जिले जा रहा था. इसी दौरान कुछ लोग पीछा करने लगे और अर्जुनी ओवरब्रिज के पास रुकवाकर पीड़ित को नुकीली वस्तु दिखाकर डराया और बाइक में बैठ गया. इसके बाद उसे कोसमन्दा गांव ले गया, फिर पीड़ित से मारपीट कर सोने-चांदी के जेवर, 7 हजार नगद, मोबाइल और बाइक को लूट कर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित चाम्पा थाना पहुंचा और घटना की जानकारी दी.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

मुख्य घटना अकलतरा थाना क्षेत्र में होने की वजह से पीड़ित को अकलतरा थाना भेजा गया, जहां आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 394, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच तेज की. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया और मामले में 2 आरोपी सूरज बरेठ, भानु साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं फरार नाबालिग लड़के की तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!