JanjgirChampa Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण, आरोपी युवक गिरफ्तार, पूरा मामला जानिए…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी युवक को रायपुर रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया है.

 



बम्हनीडीह पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर मोहम्मद असफाक अंसारी के द्वारा भगाकर ले गया है. पुलिस ने पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी मोहम्मद असफाक अंसारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत जुर्म दर्ज जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

इधर, बम्हनीडीह पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का दैहिक शोषण करने वाले आरोपी मोहम्मद असफाक अंसारी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया है. पुलिस ने मोहम्मद असफाक अंसारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 भी जोड़ी गई है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!