Janjgir Big News : खेत में खरपतवार जलाते आग की चपेट में आया बुजुर्ग, इलाज के दौरान हुई मौत

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी के पीछे खेत के खरपतवार में आग लगाते वक्त बुजुर्ग ही आग की चपेट में आ गया है. घटना में बुज़ुर्ग शीतल दास शास्त्री की मौत हो गई है. घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और मामले की जांच पुलिस कर रही है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर की पुलिस कॉलोनी के पीछे के क्षेत्र में बुजुर्ग शीतल दास शास्त्री, खेत के खरपतवार में आग लगा रहा था. इसी दौरान बुजुर्ग ही आग की चपेट में आ गया. इसके बाद 108 की मदद से उसे जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. फिलहाल, मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की है और शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : प्रशिक्षु थाना प्रभारी हसौद जयराम साहू निलंबित, जुआ रेड के दौरान युवक के तालाब में कूदने का मामला, युवक का मिला है शव, ग्रामीणों में आक्रोश...

Related posts:

error: Content is protected !!