Korba Arrest : पेशी में गए 3 युवक की मिर्च पाउडर डालकर पिटाई करने का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 आरोपी फरार, घटना में प्रयुक्त कार जब्त

कोरबा. कटघोरा न्यायालय में पेशी में गए 3 युवक की मिर्च पाउडर डालकर पिटाई करने वाले आरोपी 2 आरोपी रमाकांत वर्मा, गोपाल ओझा को पुलिस ने आईपीसी धारा 307, 147, 148, 149, 120 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर लिया है. मामले के 3 आरोपी अभी भी फरार है. मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी.

 



पुलिस के अनुसार, 28 मई को कटघोरा न्यायालय पेशी में गए 3 युवकों को कार से ठोकर मारकर गिराने के बाद मिर्च पाउडर डालकर कर पिटाई कर दी थी. और सभी बदमाश भाग गए थे. घटना की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई थी. इस पर कटघोरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज बदमाशों की पतासाजी शुरू की थी. इस दौरान अपनी कार को मोहनपुर जंगल मे छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

इधर, पुलिस ने कार लेने आए 2 आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अभी भी 3 आरोपी निखिल राव, चंदन जैन, चीना पांडेय फरार है, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है. आपको बता दें कि चीना पांडेय पर पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध है और उसे कोरबा से जिला बदर भी किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!