Korba Accident Death : कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक में सवार 3 युवकों को चपेट में, 1 युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया

कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र के कोथारी के पास कोयले से भरे ट्रेलर ने बाइक में सवार 3 युवकों को चपेट में ले लिया है. हादसे में 1 युवक राकेश रात्रे की मौत हो गई है, वहीं बाइक में सवार अन्य 2 युवक दीपक कुर्रे, अमित यादव को मामूली चोट आई है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया. पुलिस की समझाइश और प्रशासन द्वारा 25 हजार की आर्थिक मदद के बाद मामला शांत हुआ. मामले में उरगा पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और 304 A के तहत कार्रवाई की है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

जानकारी के अनुसार, कोयले से भरा ट्रेलर मानिकपुर से चाम्पा की ओर जा रहा था और फरसवानी से बाइक में सवार 3 युवक राकेश रात्रे, दीपक कुर्रे, अमित यादव, अपने मामा गांव से क़िस्त के लिए पैसा लेकर घर वापस जा रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार आ गए. इससे 1 युवक राकेश रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई है और अन्य 2 युवक को मामूली चोट आई है. फिलहाल, उरगा पुलिस घटना की जांच कर रही है और ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर घटनाकारित ट्रेलर को भी जब्त कर लिया है, वहीं मृतक के परिजन को प्रशासन के द्वारा 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!