Korba Big News : महादेव सट्टा पर कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवा से 7 और 4 आरोपी कोरबा से पकड़े गए, 100 करोड़ लेनदेन की सामने आई जानकारी, 13 लैपटॉप, 48 मोबाइल, 26 पासबुक, 14 चेक बुक, 40 एटीएम को जब्त, जांच में होंगे और भी खुलासे… ऐसे चल रहा था सट्टा का रैकेट…

कोरबा. जिले की पुलिस ने ऑनलाइन महादेव सट्टा खेलाने वाले एवं संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गोवा में बैठकर 7 आरोपी अंतराज्यीय स्तर पर ऑनलाइन माध्यम से सट्टा का संचालन करते थे. इन आरोपियों को कोरबा के 4 लोगों ने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे. इन खातों से 100 करोड़ के लेनदेन की जानकारी सामने आई है. मामले में कोरबा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लैपटॉप, 48 मोबाइल, 26 पासबुक, 14 चेक बुक, 40 एटीएम को जब्त किया है. कोरबा पुलिस को सभी बैंक खातों से 17 करोड़ के ट्रांजेक्शन मिले हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है और आने वाले दिनों में बड़े खुलासे हो सकते हैं. आईपीसी की धारा 7, 8, 420, 120 (बी )एवं 66 (सी ) के आईटी एक्ट के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा में सार्वजनिक स्थान पर प्रतीक विधवानी ऑनलाइन आईपीएल में सट्टा लगाते मिला. इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और उसके मोबाइल में ऑनलाइन आईपीएल सट्टा खेलना मिला. साथ ही, उसके अलग-अलग बैंक खाते से 17 करोड़ रुपए ट्रांजैक्शन मिला है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर गोवा में बैठकर महादेव एप्प पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित करने का पता चला है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

इस पर कोरबा पुलिस ने गोवा से अपार्टमेंट रूम में संचालित कर रहे ऑनलाइन सट्टाधारी को पकड़ा है. आरोपियों से जब्त सामग्री की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है. कोरबा पुलिस ने एक सटोरिए को कोरबा से पकड़ा था, फिर 7 सटोरियों को गोवा से गिरफ्तार किया है और सटोरियों को खाता उपलब्ध कराने वाले 4 लोगों को भी कोरबा से गिरफ्तार किया है. पुलिस की आगे की कार्रवाई में अभी और भी खुलासे हो सकते हैं और कोरबा पुलिस ने इस तरह सट्टा संचालित करने वाले व्यक्तियों पर कठोर कार्रवाई करने कीबात कही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!