Korba News : जंगल में सड़क पार करते नजर आए 4 बाघ, वीडियो वायरल, वन विभाग के अफसर ने कहा…

कोरबा. पाली वन परिक्षेत्र के डीजे सांगा के जंगल में सड़क पार करते 4 बाघ नज़र आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वन मण्डल की टीम भी इस वायरल वीडियो का साक्ष्य जुटाने में जुटी है. साथ ही, एहतियातन, क्षेत्र के लोगों को अलर्ट भी किया गया है.

 



चर्चा है कि स्थानीय ग्रामीणों ने वीडियो बनाया है और वीडियो वायरल किया है. हालांकि, वन विभाग ने 4 बाघ के इस वायरल वीडियो को कहा है कि इसके बारे में पता किया जा रहा है, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत भी दी है, ताकि कोई अनहोनी ना हो. दूसरी ओर, वायरल वीडियो की सत्यता की जांच के लिए वन अमला द्वारा प्रयास किया जा रहा है और क्षेत्र के ग्रामीणों से बात की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!