Korba News : सर्व हिन्दू धर्म रक्षक के लोगों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया

कोरबा. सर्व हिन्दू धर्म रक्षक के लोगों ने कलेक्टोरेट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया. यहां उन्होंने घंटाघर से पैदल कलेक्टोरेट तक पदयात्रा भी निकाली है. उनकी मांग है कि सर्वमंगला स्थित जो पुरानी धनराज कुंवर रानी का गुफा है, वो काफी प्राचीन है, उसे जीर्णोद्धार करना है और वहां एक मंदिर का निर्माण करना है.

 



सर्व हिन्दू धर्म रक्षक के लोगों ने बताया है कि रेलवे ब्रिज निर्माण द्वारा वहां मिट्टी डंप किया जा रहा है, जिससे प्राचीन समय की यह गुफा विलुप्त होने के कगार पर है. इससे पहले भी समर्थकों ने इसके जीर्णोद्धार के लिए प्रशासन को अवगत करा चुके हैं और प्रशासन की अनदेखी के कारण यह काफी आक्रोशित है और कलेक्टोरेट का घेराव और प्रदर्शन करने यहां पहुंचे थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार दीपक पटेल ने आश्वासन दिया है और समय की मांग करते हुए लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए और प्रदर्शन को खत्म किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग के 12 DSP बने ASP... पुलिस विभाग ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!