Sakti Big Accident : बाराती कार अनियंत्रित होकर पलटी, 1 व्यक्ति की हुई मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कचंदा गांव में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी गई और घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर है. घायलों में 1 व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना के वक्त कार में 6 लोग सवार थे और यह घटना बारात जाते वक्त हुई है. इस तरह शादी की खुशियां मातम में बदल गई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

जैजैपुर थाना के टीआई ललित चंद्रा ने बताया कि आमगांव से सुखदा गांव बारात जाने 6 लोग कार में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान कचंदा गांव में कार अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं 5 घायलों को जैजैपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से 1 व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रथ यात्रा का पावन पर्व, सबसे प्राचीनतम पुरानी बस्ती की रथ यात्रा...
error: Content is protected !!