सत्तारूढ़ दल की रीति नीति से सभी त्रस्त, इसलिए गिरा मतदान का प्रतिशत : दीपक दुबे, चांपा में सपत्नीक किया मतदान

जांजगीर-चाम्पा. भीषण गर्मी के बावजूद लोकतंत्र के महापर्व पर आहुति देने वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लगभग सभी मतदान केंद्रों में जमकर मतदान हुआ। तीन माह पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में वोटरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन लोकसभा चुनाव प्रतिशत की बात करें तो पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान का प्रतिशत 1.75 कम रहा है।
चांपा के जीवनलाल साव सामुदायिक भवन में इंटक के प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे, सपत्नीक इंटक महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे के साथ मतदान किया।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दीपक दुबे ने तीसरे चरण के सात सीटों पर हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत कम होने को लेकर कहा कि सत्तारूढ़ दल की रीति नीति से सभी त्रस्त हो गए है। इसलिए तीनों चरणों के चुनाव में मतदान का प्रतिशत पिछले चुनाव की तुलना में कम है, जिससे जाहिर है कांग्रेस इंडी अलायंस की सरकार बना रही है।

महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी की समस्या विकराल हो गई है। किसान अपने हक के लिए सालों से संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे कई ज्वलंत मुद्दों पर कभी बात नहीं होती। इससे सत्तारूढ़ दल के प्रति जनता में नाराजगी है, जिसे मतदान का प्रतिशत कम कर व्यक्त किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!