बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद आमिर को मिल गई नई टीम

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. नतीजा यह रहा कि टीम को पहले ही चरण से बाहर होना पड़ा. बाबर एंड कंपनी के ग्रुप चरण से ही बाहर होने के बाद टीम की चारो तरफ जमकर आलोचना हो रही है. यही नहीं कुछ क्रिकेटरों का मानना है कि बाबर और रिजवान टी20 फॉर्मेट के हिसाब से सही खिलाड़ी नहीं हैं. ऐसे में उनका टीम में जगह नहीं बनता है.

 



 

 

 

क्रिकेट जगत में इन खिलाड़ियों के ऊपर चल रही बयानबाजी के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और मोहम्मद आमिर को जी टी20 कनाडा लीग में एक टीम ने साइन किया है. यह टीम कोई और नहीं बल्कि वैंकूवर नाइट्स है. लीग के अगले सीजन में ये तीनों खिलाड़ी वैंकूवर नाइट्स के लिए जलवा बिखरने को तैयार हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कैसा रहा तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?

बात करें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में तो कैप्टन बाबर आजम ग्रीन टीम के लिए 4 मैच खेलते हुए 4 पारियों में 122 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान यूएसए के खिलाफ खेली गई 44 रन की पारी उनकी व्यक्तिगत सर्वोच्च पारी रही.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

वहीं टूर्नामेंट में मोहम्मद रिजवान ने भी कुल 4 मुकाबलों में शिरकत किया. इस बीच 4 पारियों में वह एक अर्धशतक के बदौलत 110 रन बनाने में कामयाब रहे. कनाडा के खिलाफ खेली गई 53 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी उनकी व्यक्तिगत सर्वोच्च पारी रही.

 

 

 

बात करें मोहम्मद आमिर के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने संन्यास से वापसी करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को ‘सुपर 8’ में पहुंचाने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने कुल 4 मुकाबलों में शिरकत की. इस दौरान 4 पारियों में 7 विकेट चटकाए.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!