Dark Circles: इन चीजों का इस्तेमाल कर आप भी डार्क सर्कल्स से पा सकते हैं छुटकारा, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

डार्क सर्कल्स की वजह से चेहरे की खूबसूरती कम होती है. ज्यादा डार्क सर्कल होने की वजह से लोगों का चेहरा बेकार दिखने लगता है. इससे अधिकतर लोग परेशान रहते हैं, कुछ लोग तो डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की भी सहायता लेते हैं.लेकिन फिर भी उन्हें असर नहीं होता है. अगर आप भी डार्क सर्कल्स की वजह से परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिन्हें अगर आप डार्क सर्कल से राहत पा सकते हैं.

 



 

 

डार्क सर्कल का इलाज

डार्क सर्कल एक आम समस्या है, जो नींद की कमी, थकान, तनाव या फिर बाहर के खान-पान की वजह से हो सकते हैं. कई बार डार्क सर्कल्स ज्यादा दवाइयों का सेवन करने से भी होते हैं. इससे बचने के लिए आप ठंडी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

 

 

जैसे आंखों के नीचे आप खीरे के टुकड़े काट कर रगड़े, ऐसा करने से डार्क सर्कल्स कम करने में मदद मिलेगी. इसके अलावा आप आलू की पतली स्लाइस काटकर आंखों पर रख सकते हैं या फिर इसे आंखों के नीचे रगड़ सकते हैं, यह सूजन को और आंखों के नीचे कालेपन को काम करता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

डार्क सर्कल्स कम करने के लिए एलोवेरा जेल काफी उपयोगी माना गया है. इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो आंखों के नीचे बने काले घेरे को कम करने में मदद करते हैं. रोजाना रात में सोने से पहले अगर आप एलोवेरा जेल को अपनी आंखों के नीचे लगते हैं और सुबह उठकर साफ पानी से धोते हैं, तो कुछ दिनों में आपको डार्क सर्कल से राहत मिलेगी.

 

गुलाब जल का इस्तेमाल

आप गुलाब जल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और कूलिंग गुण होते हैं, जो डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद करते हैं. गुलाब जल को लगाने के लिए आप रुई की मदद ले सकते हैं. रुई को गुलाब जल में हल्का भिगोकर अपनी आंखों के नीचे 10 से 15 मिनट तक लगाएं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

 

नींबू का रस

इसके अलावा नींबू का रस भी काफी उपयोगी माना गया है. इसमें विटामिन सी पाया जाता है, जो कालेपन को दूर करने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको नींबू के रस को 10 मिनट के लिए अपनी आंखों के नीचे लगाना होगा. उसके बाद साफ पानी से अपनी आंखों को अच्छी तरह धो लें.

इन घरेलू उपाय की मदद से आप डार्क सर्कल्स कम कर सकते हैं. इसके अलावा आपको रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए पर्याप्त नींद लेने से डार्क सर्कल्स खत्म होते हैं. इसके अलावा स्वस्थ आहार का सेवन करें, दिन भर में कम से कम 7 से 8 गिलास पानी पिए.

 

 

 

कालापन होगा दूर

इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी और कालापन दूर होगा. तनाव करने से भी बचें क्योंकि अधिक तनाव करने की वजह से डार्क सर्कल्स होने लगते हैं. ध्यान रहे कुछ लोगों को इन उपायों से एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!