फल है या जादुई दवा!…पुरानी से पुरानी कब्ज से दिलाए छुटकारा, ढोलक जैसे पेट को करे स्लिम

गर्मियों में खाई जाने वाली सब्जियों में पेठा भी शामिल है. हालांकि कई लोग इसे पसंद नहीं करते, लेकिन जानकारों का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसकी सब्जी बहुत ही फायदेमंद होती है. पेठे की तासीर ठंडी होने के कारण गर्मियों में इसके सेवन से बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.

 



 

 

 

 

इसका जूस बॉडी को डिटॉक्स करता है पिछले 40 वर्षों से पतंजलि आयुर्वेद में काम कर रहे आयुर्वेदाचार्य भुवनेश पांडे ने बताया कि यदि आप वजन से परेशान हैं और वर्कआउट नहीं के लिए नहीं जा पा रहे हैं, तो ऐसे में पेठे का जूस पीने से शरीर की सारी चर्बी गला सकता है.

 

 

 

सफेद पेठे में एंटी-ऑक्सीडेंट, गेस्ट्रो-प्रोटेक्टिव गुण पाए जाते हैं, जो गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार होते हैं. अगर आप भी कब्‍ज की समस्‍या से परेशान हैं, तो सफेद पेठे के जूस का सेवन नियमित रूप से करें. इसे पीने से पेट में जलन की समस्या खत्म होती है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

उन्होंने कहा सुबह पेठे का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है अर्थात बॉडी में मौजूद टॉक्सिन और नुकसानदायक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके सेवन से बॉडी प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स हो जाती है. यदि आप सुबह खाली पेट पेठे के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में बैठा गैर जरूरी फैट कम होने लगता है, जो मोटापा कम करने में बेहद कारगर साबित होता है.

 

 

 

रेड ब्लड सेल्स को बढ़ावा देने वाला ऐश गार्ड (पेठा) जूस हमारे शरीर में खून की कमी कभी भी नहीं होने देता है. रोजाना इसके जूस का सेवन करने से शरीर में कभी भी आयरन की कमी नहीं होती है. इसकी तासीर ठंडी होने के कारण तथा इसमें मौजूद पानी की पर्याप्त मात्रा से हमारा शरीर हाइड्रेट तथा ठंडा बना रहता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

 

 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले सफेद पेठा को छील लें और फिर इसमें से बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. अब इसे जूसर या ब्लेंडर में डालें तथा स्मूद पेस्ट बनाने तक ब्लेंड करें. स्मूद पेस्ट तैयार होने पर इसे साफ सूती कपड़े से छानकर सादा ही पी जाएं. बता दें कि इसमें कभी भी स्वाद के लिए शुगर नहीं मिलानी चाहिए, लेकिन हम इसमें नमक, नींबू या नारियल पानी डाल सकते हैं. हालंकि इसे सादा पीना ही ज्यादा फायदेमंद होता है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!