Champa Accident : ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास ट्रक ने काम करने जा रहे युवक को कुचल दिया और हादसे से युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अफरोज खा,न काम करने के लिए जा रहा था, तभी घठोली चौक की और से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 10 सी 3151 के ड्राइवर ट्रक को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए युवक अफरोज खान को कुचल दिया. हादसे से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

Related posts:

error: Content is protected !!