आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार है किचन में मौजूद इस मसाले के पानी का सेवन, बस इस तरह के इस्तेमाल

Fennel Seeds Water For Increase Eyesight: भारतीय किचम में मौजूद सौंफ को मसाले और माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. सौंफ किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है. सौंफ को आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददगार है. सौंफ में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ के पानी के सेवन से आंखों की रोशनी (Eye Care) को बढ़ाने में मदद मिल सकती है. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. सौंफ की तासिर ठंडी होती है. जो आंखों (Eye Vision) को ठंडक पहुंचाने में भी मददगार है. तो चलिए जानते हैं आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए कैसे करें सौंफ के पानी का सेवन.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगी रायगढ़ की दो शिक्षिकाएं, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हुआ चयन, बच्चों की सफलता को माना सबसे बड़ी उपलब्धि, माताओं को विद्यालय से जोड़कर बढ़ाया शैक्षणिक स्तर

 

 

 

 

क्या आंखों के लिए अच्छा है सौंफ के पानी का सेवन- (How To Improve Vision With Fennel Seeds Water)

आज के समय में आंखों से जुड़ी समस्या काफी देखी जा सकती है. घंटों लैपटॉप पर काम करने या मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने से हमारी आंखें कमजोर होती जा रही हैं. दरअसल आंखों के कमजोर होने का एक कारण हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान भी है. सौंफ के पानी का सेवन करने से आंखों को हेल्दी रखा जा सकता है. सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ आंखों की जलन को भी कम करने में मदद कर सकती है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भारतीय जनता युवा मोर्चा सक्ती के जिला प्रभारी बने कवि वर्मा, कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल, कवि वर्मा ने कहा, 'युवा मोर्चा को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए करेंगे काम', शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

 

 

 

कैसे बनाएं सौंफ का पानीः (How To Make Saunf Water Or Tea)

सौंफ का पानी बनाने के लिए आपको 2-3 चम्मच सौंफ लेना है. इसको रात भर के लिए पानी में भीगो कर रख दें. फिर सुबह छानकर इसका सेवन करें. अगर आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लग रहा तो आप इसमें शहद या मिश्री मिला सकते हैं. अगर आपको पानी की जगह चाय का सेवन करना है तो आप एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच सौंफ उबाल लें और छान कर इसे चाय की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया निरीक्षण, रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!