सिर्फ मिल्क पाउडर से घर में बनाएं स्वादिष्ट रसमलाई, इस रेसिपी से सिर्फ 15 मिनट में हो जाएगी तैयार

Rasmalai With Milk Powder Recipe: गर्मी में ठंडी-ठंडी रसमलाई खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। आप चाहें तो सिर्फ मिल्क पाउडर से रसमलाई बना सकते हैं। इस तरह रसमलाई बनाना आसान है। जानिए रसमलाई की रेसिपी?

 



 

 

 

गर्मियों में ठंडी रसमलाई खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है। घर आए मेहमानों को खाने के बाद रसमलाई खिला सकते हैं। ज्यादातर लोग बाजार से रसमलाई खरीदकर लाते हैं। घर में बनाने में झंझट लगता है। अगर आप मार्केट की मिठाई खाने से बचना चाहते हैं तो घर पर भी आसानी से रसमलाई तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको मिल्क पाउडर से रसमलाई बनाना बता रहे हैं। ये बड़ी आसान रेसिपी है। सिर्फ मिल्क पाउडर से बिना किसी झंझट के आप रसमलाई तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद मार्केट की रसमलाई को भी पीछे छोड़ देगा। जब जी चाहे आप फटाफट मिल्क पाउडर से रसमलाई बनाकर खा सकते हैं। जानिए रेसिपी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

 

 

 

 

 

मिल्क पाउडर से कैसे बनाते हैं रसमलाई
रसमलाई बनाने के लिए आपको करीब 1 कप दूध चाहिए। इसमें करीब आधा कप चीनी मिक्स कर लें। रसमलाई के लिए 8-10 धागे केसर और आधा कप मिक्स बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स और थोड़ी इलाइची पाउडर और 1 टीस्पून घी चाहिए।

 

 

 

रसमलाई बनाने की रेसिपी

1.रसमलाई तैयार करने के लिए सबसे पहले मीडियम फ्लेम पर दूध को उबलने के लिए रख दें।

2.दूध में उबाल आने पर केसर के धागे और इलायची पाउडर मिला दें।

3.दूध में चीनी डाल दें और जब तक गाढ़ा न हो जाए लगातार चलाते हुए दूध को पकाएं।
4.दूध जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो ड्राई फ्रूट्स मिक्स कर दें और इसे 2 मिनट और पका लें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

5.रसमलाई के लिए हमने रबड़ी बनाकर तैयार कर ली है इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।

6.एक पैन में मिल्क पाउडर डालें और 1 कप दूध और चीनी डालकर चलाते हुए पका लें।

7.ये पेस्ट जब गाढ़ा हो जाए तो इसमें घी डालकर करीब 2-3 मिनट के लिए और पका लें।

8.जब पैन में इसका चिपकना कम हो जाए तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें।

9.हाथों को हल्का घी लगाकर चिकना कर लें और तैयार मिश्रण से बॉल्स जैसी बनाकर चपटा कर लें।

10.इसी तरह रसमलाई जैसी शेप में सारी मिश्रण से तैयार कर लें और इनके ऊपर ठंडी रबड़ी डाल दें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

11.तैयार है मिल्क पाउडर से बनी स्वादिष्ट रसमलाई, जिसे फ्रिज में रखने के बाद ठंडा सर्व करें।

error: Content is protected !!