क्या AC के साथ पंखा चलाने से कम आता है बिजली का बिल? जान लें क्या है सही तरीका

AC से मिलेगी राहत
देशभर के कई हिस्सों में लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं और इस गर्मी से राहत पाने के लिए AC बेस्ट विकल्प है. इसलिए बाजारों में AC की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है. इसके साथ ही बिजली की भी काफी खपत हो रही है और लोग भारी-भरकम बिल का भुगतान कर रहे हैं.

 



 

 

AC के साथ पंखा
आमतौर पर लोग कमरे में AC चलाने के बाद खिड़की—दरवाजों के साथ ही पंखा भी बंद कर देते हैं. ताकि कमरा बिल्कुल ठंडा हो जाए और गर्मी का अहसास ही न हो. लेकिन क्या आप जानते है कि AC चलाते समय पंखा बंद रहने से बिजली का बिल ज्यादा आ सकता है?

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

AC के साथ पंखा जरूर चलाना चाहिए. क्योंकि इससे AC की हवा पूरे कमरे में आसानी से पहुंच जाती है और कमरे को ठंडा कर देती है. लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि AC का तापमान बढ़ा हुआ होना चाहिए और पंखे की स्पीड कम होनी चाहिए.

 

 

अगर आप AC के साथ पंखा चलाते हैं तो AC के कंप्रेसर पर जोर नहीं पड़ता और कमरा में थोड़ी देर में बिल्कुल ठंडा हो जाता है. ऐसे में AC का टेम्प्रेचर 24 होना चाहिए.

 

 

बिजली का बिल आएगा कम
जब AC के कंप्रेसर पर प्रेशर नहीं पड़ेगा तो बिजली भी अधिक खर्च नहीं होगी और ऐसे में बिजली का बिल भी कम आएगा. यानि AC के साथ पंखा चलाने से आप बिजली की खपत को कम कर अपना बिल बचा सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

इस बात का रखें ध्यान
AC और पंखा साथ में चलाते समय आपको कमरे के साइज का भी ध्यान रखना चाहिए. अगर आपका कमरा छोटा है तो उसमें AC के साथ पंखा चलाने की कोई जरूरत नहीं है. बिना पंखे के भी AC कमरे को ठंडा रखेगा और वह भी बिजली की कम खपत करते हुए.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!