सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की उम्र में है इतना फासला, दबंग गर्ल के फ्यूचर हस्बैंड की नेट वर्थ भी कर देगी हैरान

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal age difference: शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बिटिया और बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो बहुत जल्द अपने लॉन्ग टर्म बॉय फ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करेंगी. हालांकि शादी से जुड़ी खास डिटेल्स बाहर नहीं आई हैं. लेकिन पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने इन खबरों से इंकार भी नहीं किया है. हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे कुछ पूछते नहीं सिर्फ इंफॉर्म करते हैं. इसे हां नहीं कह सकते तो ना कहना भी मुश्किल है. शादी की डेट भी  तकरीबन सामने आ ही गई है. उसके बाद से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की नेटवर्थ कितनी होगी.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

सोनाक्षी सिन्हा लंबे अरसे से बॉलीवुड में एक्टिव हैं और उन्होंने फिल्मी पर्दे पर कुछ हिट फिल्में भी दी हैं. वो सलमान खान के अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ भी बतौर हीरोइन आ चुकी हैं. अपने फिल्मी करियर के दौरान फिल्म्स और एंडोर्समेंट्स के जरिए सोनाक्षी सिन्हा एक मजबूत नेटवर्थ खड़ी कर चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा 85 करोड़ रुपये की नेटवर्थ रखती हैं. जबकि जहीर इकबाल सलमान खान के करीबी हैं. उनके पिता सलमान खान के अच्छे दोस्त बताए जाते हैं. जहीर इकबाल ने भी फिल्मों में किस्मत आजमाई थी. वो नोटबुक मूवी में दिखे भी. हालांकि फिल्म कुछ कमाल नहीं कर सकी लेकिन जहीर इकबाल को खूब तारीफें मिली थीं. जहीर इकबाल की नेटवर्थ 2 करोड़ रुपये बताई जाती है. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के उम्र के बीच दो साल का फासला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

 

इस दिन होगी शादी
फिलहाल दोनों की शादी की तारीख 23 जून मानी जा रही है. शादी के लिए वेन्यू भी मुंबई का ही चुना गया है. माना जा रहा है कि ये एक लग्जीरियस और हाई प्रोफाइल शादी होगी. जिसमें सितारों का मेला देखने को मिलेगा. साथ ही बहुत से बिजनेसमैन और पॉलिटिशियन भी इस शादी के साक्षी बन सकते हैं. बता दें कि दोनों बहुत समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि दोनों ने रिश्ते की प्राइवेसी रखने की भी पूरी कोशिश की. अब दोस्त से लवर्स बना ये जोड़ा हसबैंड वाइफ बनने जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!