Korba Thief Arrest : कॉलोनी और मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल समेत चोरी के सामानों को जब्त किया

कोरबा. दर्री थाना क्षेत्र की अयोध्यापुरी कॉलोनी के घर एवं NTPC गेट के मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्णा मरकाम को गिरफ्तार किया है और आरोपी से लैपटॉप, कैमरा, मोबाइल, चोरी के सामानों को जब्त कर लिया है. साथ ही, आरोपी को धारा 457, 380 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.



दरअसल, विवेक सिंह ने दर्री थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके घर से चोरों ने लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा की चोरी कर ली है. इस बीच दर्री पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कृष्णा मरकाम, चोरी के लैपटॉप को बिक्री करने की फिराक में घूम रहा है. फिर पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपी को पकड़ा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Attack Arrest : जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

पूछताछ में NTPC गेट के मंदिर से हुई चोरी का भी कृष्णा ने खुलासा किया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल, कैमरा एवं चोरी के सामानों को जब्त किया है और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

error: Content is protected !!