Janjgir Big News : महिलाओं से 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी, महिला समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपी भेजे गए जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर 35 से 40 महिलाओं से 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी युवक और महिला को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक प्रकाश मधुकर और महिला संक्रांति प्रधान ने माइक्रो फाइनेंस के माध्यम से ठगी की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी महिला धुरकोट गांव की रहने वाली है और वह जांजगीर में रहती है, वहीं आरोपी युवक महाराष्ट्र का रहने वाला है, जो चाम्पा के शंकर नगर में रहता था. पुलिस ने मामले में IPC की धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

पुलिस के मुताबिक, जांजगीर की रहने वाली महिलाओं ने रिपोर्ट लिखाई कि संक्रांति प्रधान के साथ उसके सहयोगी ने लोन दिलाने का झांसा दिया. फिर लोन की रकम को आरोपियों ने खुद उपयोग कर बैंक में जमा नहीं किया. इस तरह आरोपी महिला और उसके साथी ने महिलाओं को 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है. रिपोर्ट के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला संक्रांति प्रधान और प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी की है. पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!