Korba Thief Arrest : शराब दुकान में सेंधमारी, 2 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, CCTV में कैद हुए थे बदमाश…

कोरबा. बरमपुर शराब भट्ठी में सेंधमारी कर शराब की चोरी करने वाले 2 आरोपी समीर खान, मोख जिबराइल को सर्वमंगला चौकी की पुलिस ने BNS की धारा 331(4), 305 के तहत गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लोहे के सब्बल एवं शराब को भी जब्त किया है. आपको बता दें कि चोरी के समय CCTV में बदमाश कैद हुए थे.

 



दरअसल, बरमपुर शराब भट्ठी में में अज्ञात नकाबपोश 2 व्यक्ति सेंधमारी कर चोरी कर लिए थे और बदमाश CCTV में कैद हो गए थे. इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी की पुलिस को दी गई थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने 2 आरोपी को पकड़ लिया है और घटना में इस्तेमाल किए गए सब्बल के साथ ही चोरी की शराब को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!