JanjgirChampa Arrest : बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने वाले 2 आरोपी चाम्पा से गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने बच्चों से संबंधित अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने के मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और आरोपी आरोपी निशांत पटेल, मोतीलाल देवांगन को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मोबाइल की भी जब्ती की है.



पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो से शिकायत मिली कि 2 व्यक्ति बच्चों का अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड किया है. इसके बाद पुलिस ने IT एक्ट की धारा 67(बी), पॉक्सो एक्ट 15 (1)(2) के तहत जुर्म दर्ज किया और जांच की. पुलिस ने जांच के बाद चाम्पा के बरपाली चौक के रहने वाले आरोपी निशांत पटेल और चाम्पा के संजय नगर के मोतीलाल देवांगन को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कलेक्टर-एसपी ने अवैध मादक पदार्थों की खेती पर निगरानी के दिए कड़े निर्देश, राजस्व अधिकारी, पटवारी, सचिव, कोटवार सहित मैदानी अमले को गांव-गांव निरीक्षण के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई...

error: Content is protected !!