JanjgirChampa Arrest : डीजल चोरी के मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार, इस तरह करते थे चोरी… फिर ऐसे पकड़ाए…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने भारी वाहनों से डीजल चोरी के मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने चोरों से 6 सौ लीटर डीजल को जब्त किया है, जिसकी कीमत 56 हजार रुपये है, वहीं चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है. मामले के 3 आरोपी बलौदा क्षेत्र के तो 1 आरोपी कोरबा जिले का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में ओम शांति ब्रह्मकुमारी टीम ने दिखाए नशा मुक्ति पर चलचित्र और लघु फिल्म

एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल ने बताया कि 3 भारी वाहनों के चालकों द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई थी कि वाहन खड़ा कर सोने के बाद डीजल की चोरी हो गई है. मामले में अपराध कायम कर जांच की गई. इसके बाद बलौदा क्षेत्र के बुडगहन गांव से 3 आरोपी संतोष कुर्रे, विनोद बनर्जी, सद्दाम हुसैन, कोरबा जिले के कुलदीप सांडे के घरों से चोरी के डीजल को बरामद किया गया और पूछताछ की गई. पुलिस ने 4 आरोपी संतोष कुर्रे, विनोद बनर्जी, सद्दाम हुसैन, कुलदीप सांडे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Good News : सिम्स बिलासपुर में डॉक्टरों का कमाल, 6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान...
error: Content is protected !!