JanjgirChampa Accident Death : यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर चुके युवक की सड़क हादसे में मौत, घटना से खुशी बदली मातम में…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव में NH-49 पर यूक्रेन में MBBS की पढ़ाई कर चुके युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. कमरीद गांव से शादी कार्यक्रम में शामिल होकर युवक चंद्रभान लाठिया, स्कूटी से जांजगीर लौट रहा था, तभी वह सड़क किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

जांजगीर निवासी चंद्रभान लाठिया, एसईसीएल कर्मी पिता के साथ दीपका कोरबा के हॉस्पिटल में इंटर्न किया था. अभी रिश्तेदार की शादी में शानिल होने जांजगीर आया था और कमरीद गांव बारात गया था. वहां से वापस लौटते वक्त घटना हो गई और युवक चंद्रभान लाठिया की जान चली गई. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!