Korba Big News : कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग, आगजनी के बाद मौके पर लोगों की भीड़, दमकल की टीम मौके पर

कोरबा. कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित कपड़ा दुकान में भीषण आग लग गई. आगजनी के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई, वहीं सूचना पर कोतवाली पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाने की कवायद की जा रही है. आगजनी से दुकानदार को बड़ा नुकसान हुआ है. आग बुझने के बाद नुकसान का आंकलन किया जाएगा.



इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

दरअसल, कोरबा में लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आती जा रही है. अभी कुछ दिनों पूर्व में ही पेट्रोल पंप पर आगजनी की घटना हुई थी और अब फिर से एक बार कोरबा के पुराना बस स्टैंड से पास स्थित कपड़ा दुकान में आग लगने से अफरा- तफरी का माहौल बन गया है. राहत की बात रही, रात होने की वजह से दुकान बंद हो चुकी थी, इसलिए आगजनी होने का सही कारण पता नही चल सका है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

error: Content is protected !!