Sakti Big Arrest : जॉब देने का ऐसा झांसा कि 1 हजार से अधिक लोग फंस गए, हुए ठगी के शिकार, पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग को गिरफ्तार किया, एक फरार… ये है पूरा मामला… जानिए…

सक्ती. बाराद्वार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने करोड़ों की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी दीपू कुमार को गिरफ्तार किया है, वहीं मामले का अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. आरोपी दीपू कुमार, झारखंड रांची के फतेहपुर नवादा का रहने वाला है. 12वीं फेल बेरोजगार युवाओं को जॉब का लालच देकर आरोपी अपने चंगुल में फंसाते थे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

आरोपी दैनिक अखबारों में वर्क फ्रॉम होम फ़ुल टाइम/पार्ट टाइम जॉब के विज्ञापन जारी कर 12 वीं पास या फेल युवाओं को जॉब का ऑफर देते थे. महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान , छत्तीसगढ़ के बेरोज़गार युवकों को ठगने का काम आरोपी कर रहे थे. आरोपी के पास से एक बैग मिला है, जिसमें घटना में प्रयुक्त 9 मोबाइल, 02 चेक बुक, 04 ग्राहक रजिस्टर और नगदी 1 लाख 2 हज़ार रुपये मिले हैं, जिसे पुलिस ने जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!