Sakti Arrest : देशी प्लेन शराब की बिक्री करने वाला ढाबा संचालक आरोपी गिरफ्तार, 39 नग देशी प्लेन शराब जब्त, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने ढाबा में देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले ढाबा संचालक आरोपी हेमसागर साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी हेमसागर साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि पुटीडीह गांव में ढाबा संचालक हेमसागर साहू द्वारा अपने ढाबा में देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बाद डभरा पुलिस ने मौके पर दबिश तो आरोपी ढाबा हेमसागर साहू के कब्जे से 39 नग देशी प्लेन शराब को जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी...

error: Content is protected !!