सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप

बलौदाबाजार के रिसदा गांव के न्यू विष्टा सीमेंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर के परिजन और स्थानीय लोगों ने फैक्ट्री प्रबंधक पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

 



 

 

जानकारी के मुताबिक हादसे में सोनाडीह निवासी पोषण यादव की मौत हुई है। हादसे के बाद सीमेंट प्लांट प्रबंधन ने देर रात मजदूर को अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। फैक्ट्री में हादसे के बाद मजदूरों ने प्लांट परिसर में हंगामा किया और काम बंद कर प्रदर्शन किया। साथी मजदूर और अन्य कर्मचारियों ने सीमेंट संयंत्र प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठाया है। मजदूरों की जान से खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

बताया जा रहा है कि युवक की 2 साल पहले शादी हुई थी। वह दो दिन पहले ही सीमेंट प्लांट में काम करने आया था, जो फिलहाल बंद चल रहा था। बाइकलोन में काम करते समय हादसे का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है कि सीमेंट प्लांट में मजूदर पर बाइकलोन गिरी है। मटेरियल इतना बड़ा था कि मजदूर के सिर पर लगे हेलमेट के टुकड़े टुकड़े हो गए। अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परिजनों और सीमेंट प्लांट के बीच चल रही मीटिंग के बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!