Korba News : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिव्यांगों को 17 ट्राई सायकल एवं इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरण किया

कोरबा. कलेक्टोरेट में श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में दिव्यांगों को 17 ट्राई सायकल एवं इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर वितरण किया गया. साथ ही, हर घर तिरंगा अभियान के तहत मौजूद आम नागरिकों को शपथ दिलाई. इस दौरान बाइक रैली को भी रवाना की गई.



आपको बताते दें कि दिव्यजन के हित के लिए कोरबा के कलेक्ट्रेट में समाज कल्याण विभाग की तरफ से श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के हाथों दिव्यांगों को 17 ट्राई सायकल, इलेक्ट्रिक व्हील चेयर वितरण किया गया. साथ ही, उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को शपथ ग्रहण कराया. इस अभियान के तहत तिरंगा दौड़, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा मैराथन, तिरंगा सम्मान जैसे अन्य गतिविधि आयोजित की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  लोककल्याणकारी व जनहितैषी बजट : डॉ. विनोद शर्मा

error: Content is protected !!