विभूति नारायण मिश्रा की इस फिल्म के आगे फेल हैं पठान, जवान और कल्कि 2898 एडी, IMDB रेटिंग देख नहीं होगा खुद पर यकीन

नई दिल्ली: भाभीजी घर पर हैं सीरियल कई सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट करता आ रहा है. शो के हर किरदार ने अपनी अलग पहचान बना ली है. शो में कोई भी एक्टर ऐसा नहीं है जो नया हो. ये सारे कलाकार कई सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट करते आ रहे हैं. कई ने तो शो से पहले फिल्मों में भी काम किया है. इनमें से एक विभूति जी भी हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और पहचान बनाई है. 90 के दशक में आसिफ शेख की एक फिल्म आई थी. जिसके रेटिंग अगर आप जान जाएंगे तो कहेंगे इनके आगे शाहरुख की जवान और पठान भी फेल हैं. आसिफ की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं उसका नाम यारा दिलदारा है. इस फिल्म में यंग आसिफ को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल होगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

आईएमडीबी पर इतनी है रेटिंग
आसिफ शेख की यारा दिलदारा 1991 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ अमजद खान, सईद जाफरी, कादर खान, रोहिणी, शक्ति कपूर अहम किरदार निभाते नजर आए थे. इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली हुई है. वहीं शाहरुख खान की जवान 7 और पठान की रेटिंग 5.8 है. प्रभास की कल्कि 2898 एडी जो बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन कर रही है वो भी विभूति जी की इस फिल्म के आगे फेल है. कल्कि 2898 एडी की रेटिंग 7.6 है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

 

 

 

 

ये है फिल्म की कहानी
यारा दिलदारा की कहानी की बात करें तो ये कहानी एक अमीर लड़के की है जिसे एक गरीब लड़की से प्यार हो जाता है. वो उससे शादी करना चाहता है लेकिन बिना अपनी मां की परमिशन के रिश्ता आगे नहीं बढ़ाना चाहता था. इसी बीच गली के गुंडो की नजर उस लड़की पर पड़ जाती है. फिर कैसे ये लव स्टोरी पूरी होती है ये फिल्म में दिखाया गया है. आसिफ शेख ने यार दिलदारा के अलावा पहेली, बॉम्बे टू गोवा, दिल ने जिसे अपना कहा जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!