Tata Play का बड़ा फैसला, एक करोड़ ग्राहकों के प्लान से हटाएगा सारे Sony चैनल्स, ये है वजह?..

डीटीएच सेवा प्रदाता टाटा प्ले ने सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के चैनलों को कम दर्शक संख्या का हवाला देते हुए अपने पैक से हटाना शुरू कर दिया है. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया (एसपीएनआई) ने इस कदम का विरोध करते हुए इसे ‘मनमाना’ निर्णय बताया है.

 



 

 

 

इस घटनाक्रम पर टाटा प्ले के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरित नागपाल ने कहा कि मंच ‘कम देखे जाने वाले चैनलों को हटाकर चैनल पैक को सुव्यवस्थित कर रहा है और उसी के हिसाब से मासिक शुल्क समायोजित कर रहा है.’ इस बीच एसपीएनआई ने बयान में इसे एक ‘आश्चर्यजनक निर्णय’ बताते हुए कहा कि टाटा प्ले का ‘दर्शकों की संख्या में कमी’ का कथानक भ्रामक है. एसपीएनआई ने अंदेशा जताया कि यह मनमाना निर्णय उसे कोई सूचना दिए बिना या उनके ग्राहकों की प्राथमिकताओं पर विचार किए बिना लिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

 

 

 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब टाटा प्ले अपने ग्राहकों के बिल कम करने के लिए उनके प्लान से चैनल हटा दिए हैं. लेकिन यह पहली बार है जब किसी खास ब्रॉडकास्टर को टारगेट किया गया है. इससे पहले मार्च 2022 में टाटा प्ले ने अपने लगभग आधे ग्राहकों के सब्सक्रिप्शन प्लान को डाउनग्रेड कर दिया था. कंपनी के इस कदम से हर एक ग्राहक को हर महीने 30-100 रुपये तक की बचत हुई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

 

 

कंपनी के मैनिजिंग डायरेक्टर और सीईओ हरित नागपाल ने कहा कि हमारे द्वारा दी जाने वाली सुविधा को देखते हुए हम सबसे कम दर्शकों वाले चैनल को बंद करने का प्रयोग चाहते थे. इससे ग्राहकों के बिल में कमी आएगी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!