Jaijaipur FIR : भोथीडीह गांव में लड़के से मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ जैजैपुर थाना में केस दर्ज

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के भोथीडीह गांव में लड़के से युवक ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले भास्कर चौहान के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है।

 



पुलिस के मुताबिक, भोथीडीह गांव के रुद्रप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि वह अपने घर के बगल गली में खड़ा था, तभी पड़ोसी भास्कर चौहान उसे पकड़कर अपने घर की तरफ ले गया और गाली-गलौज करने लगा. जान से मारने की धमकी देकर उसके गला को दबाने लगा. घटना के बारे में उसके माता-पिता को जानकारी होने पर बीच-बचाव किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir ACB Big Action : 10 हजार रिश्वत लेते महिला प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, स्कूल के ही लिपिक से मांगी थी रिश्वत...

फिलहाल, मामले में जैजैपुर पुलिस ने मारपीट भास्कर चौहान के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!