Janjgir Big Arrest : पिस्टल लेकर घूम रहा था शख्स,फिर पुलिस दबोच लिया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल लेकर घूमने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से मैगजीन और 15 राउंड बरामद किया है. आरोपी करम सिंह, कोरबा जिले का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, जांजगीर के नेताजी चौक के पास आरोपी करम सिंह, अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और पूछताछ की तो आरोपी कोरबा जिले का निवासी निकला. इसके बाद उसके कब्जे से अवैध पिस्टल, मैगजीन और 15 राउंड जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!