Janjgir News : बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह एक दिन आयोजित होने से सांसद और विधायकों ने नाराजगी जाहिर की, जनप्रतिनिधियों ने ये कही बड़ी बात…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में आयोजित बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल स्मृति समारोह को एक दिवसीय आयोजित करने को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक व्यास कश्यप, राघवेंद्र सिंह ने नाराजगी जाहिर की है. अतिथियों ने यहां कहा कि पहले की तरह गरिमा के अनुकूल आज का कार्यक्रम नहीं हुआ. पहले आयोजन 3 दिनों तक होता था तो इस साल भी ऐसा आयोजन होना था.

 



दूसरी ओर, समारोह के आमंत्रण में नेता प्रतिपक्ष व सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू का आमंत्रण में नाम नहीं था. इसे लेकर भी कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप और राघवेंद्र सिंह ने आपत्ति जताई. इसे जिला प्रशासन की बड़ी चूक बताया है. इस पर सांसद कमलेश जांगड़े ने भी कहा कि ऐसी चूक नहीं होनी चाहिए. दूसरी ओर, मंच में लगे कार्यक्रम के फ्लैक्स में भी बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल की तस्वीर नहीं थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!