जिसके बदौलत चलती थी रोजी-रोटी, उसी ने ले ली जान, पढ़ें मौत की दर्दनाक कहानी

झारखंड के जमशेदपुर के पटमदा के रपचा गांव में रहने वाले 52 वर्षिय हेमंत की मौत की कहानी कुछ ऐसी है कि किसी को भी यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। पेश से सपेरे का काम करने वाला मृतक रोजी-रोटी के लिए गले में सांप लटका कर घूमता था और पैसे कमाता था।



 

 

 

रोज की तरह गुरुवार को भी धंधे पर निकल गया। हालांकि, इस बार उसकी किस्मत कुछ ज्यादा ही खराब थी। हुआ यूं कि, अजगर ने हेमंत की गर्दन पर अपनी मजबूत पकड़ बना दी और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।

 

 

अजगर के लगातार गर्दन पर दवाब बनाने के कारण हेमंत सिंह का दम घुटने लगा और जमीन पर गिर गया। किसी ने भी सांप को छुड़ाने का हिम्मत नहीं दिखाई। हालांकि, जब अजगर ने हेमंत को छोड़ तो  इधर-उधर भागने लगा था। ऐसा देख आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिसके सूचना स्थानीय बीजेपी नेता विकास सिंह को दी गई, जिन्होंने अन्य सपेरे की मदद से अजगर को पकड़ने में मदद की। इसके बाद लोगों ने शख्स को सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजन हॉस्पिटल पहुंचे।  पुलिस को भी सूचना दी गई। इसके उपरांत अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बड़ेसीपत गांव में रजत जयंती के अवसर पर किसान सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

 

 

सड़कों पर भागने लगा सांप
स्थानीय लोगों की मानें तो मृतक काफी सालों से जंगलों से सांप पकड़ता और शहर में लाकर लोगों का मनोरंजन करता। उसी से उसका दाना-पानी चलता था। घटना से 4 दिन पहले भी उसे हाईवे पर सांप को लटकर घूमते हुए देखा गया था। बता दें कि अजगर जहरीला भले नहीं होता है। लेकिन उसकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती है। वो अपने शिकार को पूरी तरह से तोड़ देता है और एक साथ निगल जाता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : गोवर्धन पूजा पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कलमी गांव में गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ माता को कराया भोजन

error: Content is protected !!