JanjgirChampa Accident Death : गोवाबंद गांव में दो बाइक में आमने-सामने हुई टक्कर, अस्पताल ले जाते वक्त घायल 1 बाइक सवार ने रास्ते में तोड़ा दम, शव का किया गया पोस्टमार्टम

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र गोवाबंद गांव में दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से एक बाइक सवार व्यक्ति प्रीतम रत्नाकर की मौत हो गई. इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. मृतक प्रीतम रत्नाकर, अकलतरा थाना क्षेत्र साजपाली गांव का रहने वाला है.



मिली जानकारी के अनुसार, खैजा के साहेबलाल दिवाकर ने बताया कि उसका नवजात शिशु का अभी जांजगीर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसे देखने उसका साला प्रीतम रत्नाकर यहां आया हुआ था. नवजात शिशु को देखने के बाद में उसके साला खैजा गांव जाने निकल गया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

गोवबंद गांव में आमने-सामने बाइक में टक्कर की वजह से उसके साले को गंभीर चोट आई थी. इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त घायल उसके साले प्रीतम रत्नाकर की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!