JanjgirChampa Big Accident : 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर, हादसे में 2 लोगों की मौत, बच्ची को भी आई चोट, दूसरी बाइक का चालक फरार

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के परसाही बाना गांव में 2 बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई और हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1 बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है. हादसे के बाद एक बाइक का चालक मौके से भाग गया है. मामले में अकलतरा पुलिस जांच कर रही है.



जानकारी के मुताबिक, अकलतरा की ओर से तेज रफ्तार बाइक आ रही थी, जिसमें 2 व्यक्ति सवार थे, तभी परसाही बाना गांव में संजय जांगड़े, बच्ची को बाइक में बैठकर अपने घर की ओर बाइक को मोड़ रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने संजय की बाइक को पीछे से ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

इससे घटनाकरित बाइक सवार 1 व्यक्ति भैंसतरा गांव निवासी सुरेश यादव की मौत हो गई, वहीं 1 व्यक्ति बाइक लेकर भाग निकला. इधर, संजय जांगड़े की भी मौत बिलासपुर के अस्पताल में हो गई है, वहीं घायल बच्ची का इलाज बिलासपुर में जारी है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

error: Content is protected !!